यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, 19 जून 2017

हार और जीत .... पटाखे


कल हम पाकिस्तान से

क्रिकेट मैच बुरी तरह  हार गए।

मीडिया ने भावनाओं  का  जो गुब्बारा फुलाया था

तेज़ आवाज़ के साथ फुस्स हो गया।


मेरे पड़ोस में

एक क्रिकेट का दीवाना

भारत -पाक चैम्पियंस ट्रॉफी में

भारत की हार

और

पाकिस्तान की जीत पर
 
पटाखों से जश्न मना रहा था

माँ  ने आवाज़ दी -

बेटा  अपने देश की क्रिकेट टीम की हार पर

इतना खुश क्यों हो रहा है ?

बेटे ने कहा -

पटाखे ख़ुशी को दूर -दूर तक पहुँचाते हैं

क्रिकेट में तीन सौ अड़तीस

 रन  के बजाय एक सौ अट्ठावन  ही बने

हारने का तो ग़म है

लेकिन

आज हमारी हॉकी टीम ने

एक के मुकाबले सात गोलों   से

 पाकिस्तान को रौंद डाला है .......

बेटे के तर्क से माँ को ख़ुशी हुई .....

 अब बस कर बेटा मैं तो समझ गई भीड़ को क्या

समझाएगा ?

@हर्ष वर्धन सिंह 

शनिवार, 10 जून 2017

किसान आंदोलन

किसान तुम गोली खाओ..... परिवार को  1  करोड़ और नौकरी दिलाओ 



देशभर  में  आज  किसानों  का  मुद्दा  गर्म है।

किसानों  की उग्रता देख  सरकार हुई  नर्म है।


म. प्र . पुलिस ने  किसानों को  गोली  मार दी

संख्या की पुष्टि छोड़ो मंत्री ने शर्म ही उतार दी

पहले  कहा  हमारी  पुलिस ने गोली नहीं मारी

तीन  दिन  बाद  कहा  हमने  ही    गोली मारी

बंटे हुए माहौल में किसान- चर्चा बहुत  गर्म है

किसानों  की उग्रता देख  सरकार  हुई   नर्म है।



किसानों पर बंटा  हुआ है देश

कोई पूंजीपतियों के साथ

तो कोई  मेहनतकश किसानों के साथ

किसान अपना हक़ मांग रहे हैं

खैरात  नहीं   मांग      रहे     हैं

किसानों की ज़मीन हड़पने का

सोचा -समझा  षड्यंत्र है - फसल का उचित दाम न देना

ताकि किसान खेती छोड़कर मज़दूरी करे।

इस षड्यंत्र में शामिल हैं सरकार और उद्योगपति।

जिनसे  वोट लेकर गद्दी पाई

उन्हीं पर  गोलियां   बरसाईं

किसान के मरने पर

1 करोड़ मुआवज़ा और नौकरी

सम्बन्धी  को...

जीते  जी  दुत्कार

मरने पर पुचकार ....

किसान का माल  औने -पौने  दाम

धन कुबेरों  का ऊँचे  से  ऊंचे  दाम

किसान  का टमाटर  सड़क पर

धनकुबेर का  शोरूम में..... 

कोई करेगा  किसान के साथ न्याय...???

-हर्ष वर्धन सिंह